फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर से बंगलूरू के लिए भी उड़ान सात से

गोरखपुर से बंगलूरू के लिए भी उड़ान सात से

Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से बंगलूरू के लिए भी उड़ान सात से
7 तरीख से गोरखपुर से सीधे बैंगलोर के लिए भर सकेंगे उड़ान
गोरखपुर। विमानन कंपनी इंडिगो गोरखपुर-दिल्ली के बाद सात जनवरी से बंगलूरू के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। 180 सीट वाले बोइंग विमान को गोरखपुर से बंगलूरू का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बंगलूरू से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 11:55 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट अपराह्न तीन बजे गोरखपुर से उड़ान भरेगी जो शाम 5:25 बजे बंगलूरू पहुंचेगी।
विज्ञापन


टिकटों की बुकिंग शुरू होने के साथ ही सात जनवरी की ज्यादातर सीटें बुक हो गई हैं। बुधवार की शाम गोरखपुर से बंगलूरू तक का किराया 7,879 रुपये जबकि बंगलूरू से गोरखपुर का किराया 6,172 रुपये था। गोरखपुर से मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed