फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीए में प्रैक्टिकल वाला विषय अनिवार्य

बीए में प्रैक्टिकल वाला विषय अनिवार्य

Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बीए में प्रैक्टिकल वाला विषय अनिवार्य
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक विषय पढ़ने ही होंगे। प्रवेश समिति ने इस बार सिर्फ बगैर प्रैक्टिकल वाले विषय लेने की छूट नहीं दी है। इसके लिए विषयों के तीन ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें एक समूह प्रयोगात्मक विषयों के हैं। हर ग्रुप से एक विषय चुनना जरूरी है।
विज्ञापन


बीए में ज्यादातर विद्यार्थी बिना प्रैक्टिकल वाले विषय ही पढ़ाना चाहते हैं। दरअसल, इससे उन्हें कक्षाओं में नियमित जाने से छूट मिल जाती है। लेकिन विद्यार्थियों में क्रिएटिविटी लाने के लिए इस बार प्रवेश समिति की बैठक में तय हुआ कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल विषय जरूर दिए जाएं। विषयवार बने तीनों ग्रुपों में से एक-एक विषय लेना अनिवार्य है। इनमें एक ग्रुप में समाजशास्त्र को छोड़ शेष सभी प्रैक्टिकल वाले विषय रखे गए। शेष दोनों ग्रुपों में सभी नॉन प्रैक्टिकल विषय हैं। बीए प्रवेश के समन्वयक प्रो हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश समिति ने तीनों ग्रुपों में विषयों का चयन काफी मंथन के बाद किया है। सांख्यिकी पढ़ने वालों को गणित विषय लेना अनिवार्य है। इसी तरह इंटर में भूगोल पढ़ने वालों को ही बीए में यह विषय दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

इस तरह हैं विषयों के समूह

ग्रुप ए
मनोविज्ञान, भूगोल, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, दृश्य कला, मंच कला, सांख्यिकी, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, समाज शास्त्र।
ग्रुप बी
हिंदी, पालि, दर्शन शास्त्र, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी व गणित।
ग्रुप सी
राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, संस्कृत व शिक्षा शास्त्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed