{"_id":"5b33e89c4f1c1bc2378b6376","slug":"21530128540-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठप हुई आधे शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठप हुई आधे शहर की बिजली आपूर्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
असुरन चौक स्थित राप्ती कॉप्ंलेक्स की दुकानों में घुसा बारिश का पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मंगलवार की देर रात हुई जोरदार बारिश ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से तो राहत दी लेकिन बिजली उपकेंद्रों में उपकरण जलने, तार पर पेड़ों की डाल गिरने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली का गंभीर संकट रहा। कई जगह तो आपूर्ति शुरू करने में 14 घंटे तक लग गए।
मानसून से पहले की बारिश इतनी जोरदार रही कि रुस्तमपुर उपकेंद्र में पानी भर गया। रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पंपिंग सेट लगाकर बुधवार को दोपहर तक पानी निकाला गया। 14 घंटे बाद करीब दस हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति बहाल की जा सकी। दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र में पैनल जल जाने से दुर्गाबाड़ी और सूरजकुंड उपकेंद्र को बंद करना पड़ा। इससे तिवारीपुर, सूरजकुंड, जाफरा बाजार समेत कई इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं के वहां बिजली गुल हो गई। बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र में खराबी आने से लालडिग्गी उपकेंद्र सुबह से ही बंद रहा। जो दोपहर 3 बजे बहाल किया जा सका। मोहद्दीपुर 132 पुराने ट्रांसमिशन स्टेशन में सीटी डैमेज होने से तारामंडल, जीडीए, रेलवे, सहारा एस्टेट, खोराबार की भी आपूर्ति ठप हो गई। पेड़, डालियां और होर्डिंग टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से भी मोहद्दीपुर इलाके में भी घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि रुस्तमपुर, रानीबाग, लालडिग्गी, सूरजकुंड, दुर्गाबाड़ी, मोहद्दीपुर, तिवारीपुर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हुई है। जलभराव से ज्यादा परेशानी हुई है।

खराब हो गए प्रीपेड मीटर
बक्शीपुर उपकेंद्र में बने एसडीओ ऑफिस के मीटर लैब में पानी घुस जाने से दफ्तर में रखे प्रीपेड मीटर खराब हो गए। इसके अलावा कुछ कंप्यूटर भी खराब हुए हैं। कुछ अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन