{"_id":"5b3149584f1c1bf56e8b9e4c","slug":"21529956696-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की नजर में होगा मेडिकल कॉलेज परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की नजर में होगा मेडिकल कॉलेज परिसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
cctv shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ रेप के प्रयास के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को प्राचार्य ने एसआईसी और सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर प्राइवेट वार्ड से लेकर हड्डी विभाग तक गलियारे में तीन सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला किया है।
तय हुआ कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। यही नहीं, मेडिकल परिसर परिसर जहां से भी खुला होगा, उसे बंद कराया जाएगा। प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि मुख्य द्वार, ट्रामा सेंटर, प्राइवेट वार्ड के अलावा विभिन्न वार्डों के बाहर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम एसआईसी ऑफिस में होगा।