फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सजे चर्च, ईस्टर आज

सजे चर्च, ईस्टर आज

Sun, 01 Apr 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 01 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सजे चर्च, ईस्टर आज
ईस्टर के मद्देनजर सजाया गया सेंट जाॅन्स चर्च। - फोटो : Amar Ujala
प्रभु यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने के बाद उनके पुनर्जीवित होने की खुशियों में मसीही समाज डूब गया है। रविवार को ईस्टर पर एक ओर जहां शोभायात्रा निकाली जाएगी वहीं चर्चों में प्रार्थनाओं का आयोजन होगा। शनिवार को ईस्टर की तैयारियों पूरे दिन चलती रहीं।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में शनिवार की आधी रात शहर के सभी मसीही बहुल मोहल्लों से लोग सजीधजी बैलगाड़ी पर प्रभु जन्म के गीत गाते हुए सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में जुटे। जहां कव्वाली गीत झांकी की प्रतियोगिता में शिरकत किया। रविवार को तड़के 4:00 बजे चर्चों में प्रार्थना का आयोजन होगा। सुबह नौ बजे चर्चों में ईस्टर पर विशेष प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को महानगर के सभी कब्रिस्तानों की सफाई रंगाई-पुताई की गई। मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर फूलमाला के साथ कैंडल जलाए। अगरबत्ती जलाकर गतात्मा के लिए प्रार्थना की। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में चेन बाइबिल रीडिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करके पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ किया। अंत में देश और दुनिया में अमनचैन के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर मंडे पर मेले का आयोजन कल
रविवार को ईस्टर पर शाम 4:00 बजे सेंट जॉन जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर के प्ले ग्राउंड से प्रभु यीशु मसीह की झांकी निकाली जाएगी। झांकी क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक तक जाएगी। सोमवार को सेंट जॉन स्कूल बशारतपुर प्ले ग्राउंड पर (ईस्टर मंडे) मेले का आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed