फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ...मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई

...मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई

Mon, 22 Jan 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 22 Jan 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
...मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई
भरतनाट्यम पेश करतीं अरुंधति। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग में चली सात दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। संगीत और नृत्य से सजे समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। गोरखपुर की बहू एवं नृत्यांगना अरुंधति विश्वनाथ त्रिपाठी ने शृृंगार रस में डूबे भरतनाट्यम नृत्य से समापन समारोह को ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने भक्ति शृृंगार पर आधारित ‘...मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो ना कोई’ से मीरा और कृष्ण के प्रेम को पेश कर विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


नृत्य के माध्यम से अरुंधति ने कृष्ण भक्ति के उस दौर को प्रदर्शित किया, जिसमें प्रेमभक्ति में लीन मीरा कृष्ण की पूजा की तैयारियों में मगन है। वहीं वात्सल्य शृृंगार पर उन्होंने ‘...कृष्णनानी बेगने बरो’ गीत पर यशोदा और कृष्ण के प्रेम को दिखाते नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। आखिरी प्रस्तुति में अरुंधति ने रति शृृंगार पर आधारित ...गीत ध्वनि की प्रस्तुति से राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने दीप जलाकर की। इसके बाद बीएचयू के डॉ. शोभित नागर ने ...मां सरस्वती वरदान दे भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। संगीत विभाग की छात्राएं शिवानी पांडेय, सोनम, प्रियांशु और मोनिका की टीम ने ...अमरवाणी जय जननी सरस्वती वंदना के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डॉ. उषा सिंह ने मुख्य अतिथि को शॅाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतेंद्र सिंह, शोधार्थी संदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार, शिखर त्रिपाठी, सुगम सिंह, आदित्य वर्मा, डॉ. रेखा रानी वर्मा, डॉ. कुमुद सिंह, उदय प्रताप, कावेरी सिंह, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटिंग की प्रदर्शनी लगी
सात दिनों तक चली कार्यशाला के समापन के दौरान पेंटिंग के विशेषज्ञों की देखरेख में विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई नायाब पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 42 विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई पेंटिंग को बिक्री के लिए भी प्रस्तुत किया जाएगा।

वसंत पंचमी पर पूजन अर्चन
वसंत पंचमी पर ललित कला एवं संगीत विभाग में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विद्यार्थियों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed