{"_id":"5a1adc944f1c1b8d698bdf33","slug":"21511709844-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोना बचाओ अभियान में हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोना बचाओ अभियान में हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटवाए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने कोना बचाओ अभियान चलाया। सुबह एसपी नार्थ गणेश साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खजांची चौराहे पर पहुंची और चौराहे के कोने को खाली कराया। चौराहे के आस-पास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, अवैध पार्किंग और टेंपो स्टैंड को हटाया गया। एसपी नार्थ के निरीक्षण में करीब आधे घंटे तक अभियान चलाया गया।
वहीं दोपहर में ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर चौकी प्रभारी ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ कोना खाली कराया। चौराहे से पचास मीटर की दूरी तक अतिक्रमण हटवाए गए। अवैध टेंपो स्टैंड को भी हटाया गया। अभियान में सड़क के किनारे गुमटी, ठेला और चाय की दुकानों को उजाड़ दिया गया। दुकानदारों को खुद कोना खाली कराना था। इसकी वीडियोग्राफी की भी कराई गई। चौराहे पर जाम की समस्या को देखते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने गोद लिए गए चौराहे का कोना खाली कराने का निर्देश दिया था। सोमवार को आईजी आठ चौराहों का निरीक्षण करेंगे।