फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नदी में नाव पलटी, बुआ भतीजी समेत चार लापता

नदी में नाव पलटी, बुआ भतीजी समेत चार लापता

Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नदी में नाव पलटी, बुआ भतीजी समेत चार लापता

विज्ञापन
गोरखपुर।
रामपुर नए गांव के पास रोहिन नदी में नाव पलटने से बुआ-भतीजी समेत चार लोग बह गए। नाविक समेत दो लोग तैरकर निकल गए, जबकि दो लोगों की जान ग्रामीणों ने बचा ली। लापता लोगों की तलाश में गोरखनाथ पुलिस के गोताखोर और एनडीआरएफ की अलग-अलग टीमें लगी रहीं। हालांकि देर शाम तक बहे लोगों में से किसी का पता नहीं चल सका। लापता लोगों के घरों में चीख-पुकार मची है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के घर वालों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

रामपुर नए गांव के आठ लोग बुधवार की दोपहर नाव में सवार होकर रोहिन नदी पार कर लकड़ी काटने जा रहे थे। बीच नदी में बहाव ज्यादा था और छोटी नाव क्षतिग्रस्त भी थी। बीच धारा में पहुंचते ही नाव में पानी भरने लगा तो नाविक मन्नू कूद गया। इसके कुछ देर बाद ही नाव पलट गई और उसमें सवार लोग डूबने लगे। तैरना आने से प्रकाश की पुत्री तारा बाहर निकल गई, जबकि शत्रुघ्न की पुत्री ऊषा और वीरेंद्र की पुत्री अविता को ग्रामीणों ने बचा लिया, मगर चार लोग लापता हो गए। नाव पलटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की नदी में तलाश शुरू करा दी लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि नदी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नदी में लापता लोग
प्रीति (6) पुत्री दीपचंद, बेबी (16) पुत्री रामदेव, निशा (35) पत्नी मनोज, रबीना पुत्री राजू (17)। इनमें बेबी और रबीना भतीजी-बुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed