फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अलग- अलग गुटों में प्रधान और कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

अलग- अलग गुटों में प्रधान और कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अलग- अलग गुटों में प्रधान और कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
हैंसर। जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान जहां अपने गांव दुघरा कला में हुए विकास कार्यों की जांच और प्रधान के खिलाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक महीने से संघर्षरत हैं वहीं उनकी कोटेदार मां की दुकान की जांच की मांग को लेकर कुछ लोग मैदान में आ गए। मंगलवार संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला पंचायत सदस्य का गुट प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,वहीं प्रधान खेमा कोटेदार संतोष चौहान की कोटेदार मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान, रोहित, ओमवीर, रामहित, हरीराम, इंद्रजीत, रामपलट आदि का आरोप था कि उनके गांव में कराए गए विकास कार्यो में भारी अनियमितता बरती गई है। जिसकी शिकायत पर बीडीओ और एडीओ एमआई गांव में जाकर जांच भी किए। गांव में एलईडी बल्ब एक भी नही लगाए गए हैं, लेकिन उसका भुगतान कराया गया है। जांच के बाद जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में लीपा पोती कर दी है। इतना ही नही गांव में अन्य कराए गए कार्यो में अनियमितता बरती गई है। गांव वालो का कहना था कि जांच अधिकारी और प्रधान के विरुद्घ कार्रवाई की जाए और सभी कार्यो की जांच जिला स्तरीय टीम से कराई जाए। तहसील दिवस में फरियाद सुनने रहे सीडीओं हाकिम सिंह ने पुन: जांच कराने का आश्वासन गांव वालों को दिया तब जाकर गांव के लोग वापस लौटे। वही दुघरा कला में कोटे की दुकान का संचालन कर रहे जिला पंचायत सदसश्य संतोष चौहान के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद चौहान, रामकोमल, संतबक्स, रामफल, रामशकल, सुक्खु, रामवृक्ष, रीता देवी, रमता देवी, आशा देवी, दुर्गावती देवी, गुलाब का आरोप है कि कि संतोष चौहान की मां के नाम से कोटे की दुकान है। जिसका संचालन जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान करते है। पात्र गृहस्थी के नाम से बने राशन कार्ड को कटवा कर अपने चहेते अपात्रों के नाम से राशन कार्ड बनवा दिए। जिसकी जांच करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed