{"_id":"59d28f1d4f1c1bcf538b54bc","slug":"21506971421-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो सोने की ड्रेस और कैप बना आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो सोने की ड्रेस और कैप बना आकर्षण
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
दिवाली, धनतेरस से पहले ज्वैलरी- डिजाइनर साड़ी के शौकीनों को सोमवार को सिविल लाइंस में खरीददारी का एक और ठिकाना मिल गया। एस्प्रा ज्वैलर्स के नए और शहर के तीसरे बड़े शोरूम में सोने, चांदी के गहने उपलब्ध हैं। दो किलोग्राम की सोने की ड्रेस आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ सेल्फी लेने वालों की लंबी लाइन देखने को मिली।
जानेमाने बालकृष्ण सराफ के एस्प्रा ग्रुप ने सोमवार को एक ही छत के नीचे वस्त्र, आभूषण उपलब्ध कराने का विकल्प दिया। बनारसी साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। इनकी कीमत एक हजार से डेढ़ लाख रुपये बताई गई। लेडीज सूट और जयपुरी लहंगा का कलेक्शन भी है। सोने के साथ ही चांदी के आभूषणों की अच्छी डिजाइन उपलब्ध है। चांदी का कड़ा खरीदने की दिवानगी देखने को भी मिली। ज्यादातर महिलाओं ने कड़ा देखा और खरीददारी की है। निदेशक अतुल सराफ ने बताया कि अब आभूषण खरीदने और पहनने का ट्रेंड बदला है। सोने के साथ ही चांदी के आभूषणों की अच्छी डिमांड आ रही है। पहले जैसे कड़े, कर्धन आदि बनवाए जा रहे हैं। विशेष आर्डर भी मिल रहे हैं। नौ अक्तूबर तक खरीददारी पर विशेष छूट दी जा रही है। अनूप सराफ, वैभव सराफ, वंदना सराफ, मधु सराफ, दीपिका सराफ, श्वेता सराफ, मनीष चांदवासिया, सरिता चांदवासिया और सदर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की मौजूदगी में सुमंगल बनारस सेंटर खोला गया
सात अजूबों का संग्रह
दुर्लभ नगीने और प्राचीन कलाकृतियाें का सात अजूबों का संग्रह भी है। 22 कैरेट गोल्ड की सिंदूर बॉक्स, सोने का खंजर, 18 कैरेट सोने का मुकुट, माणिक्य लगे 22 कैरेट सोने के चम्मच, 22 कैरेट सोने का वैनिटी बॉक्स, 2 किलोग्राम वजन की 18 कैरेट की सोने की ड्रेस एवं कैप तथा 22 कैरेट गोल्ड से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति शामिल हैं।