{"_id":"59a4324c4f1c1bda018b45ae","slug":"21503933004-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वाले 10 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वाले 10 लोगों पर केस
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर में रविवार को जिस स्थान पर नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा, सोमवार को उस स्थान पर से भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटा दिया गया। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्टनगर से नौसड़ तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क पटरी पर अतिक्रमण करने वाले 10 लोगों के खिलाफ राजघाट थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ रोड से गोरखपुर आने वाले वीआईपी की संख्या में इजाफा हुआ है। गोरखपुर शहर में प्रवेश के दौरान नौसड़ से लेकर ट्रांसपोर्टनगर तक अतिक्रमण की वजह से अक्सर इन विशिष्ट लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम की ओर से इस रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सोमवार को नगर निगम की टीम काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे में सभी अतिक्रमण हटा दिए गए। इस दौरान 40 अमरूद के ठेले, चार गुमटी, पॉलीथिन एवं बांस-बल्ली हटवाई गई। इसके अलावा 10 लोगों अशोक, महेंद्र, धर्मेंद्र, शिव, हरिश्चंद्र, घुटरू, अनंत, किशन, राजेश, सन्ना के खिलाफ राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।