{"_id":"594835654f1c1ba6298b4575","slug":"21497904485-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हटा मालगाड़ी मलवा, क्लीयर हुई मेन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हटा मालगाड़ी मलवा, क्लीयर हुई मेन लाइन
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कुसम्ही रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर चार पर रविवार की रात मालगाड़ी की बोगी के पटरी से उतर जाने से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। कई स्टेशनों पर ट्रेनें घंटों रुकी रही और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी जद्दोजहद के बाद सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर-छपरा मेन लाइन को खोला जा सका। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह पहिये में लगे ईएम पैड (रबर पैड) के निकल जाने को माना जा रहा है। जांच के लिए सहायक स्तर के अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
वाराणसी मंडल के कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात 9 बजकर 56 मिनट पर लाइन नंबर चार पर प्रवेश करते समय सीमेंट लदी मालगाड़ी अप कुसम्ही डीसी के दो वैगन पटरी से उतर गए थे। इसके चलते दोनों ओर प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। देवरिया से गोरखपुर के बीच कई ट्रेनों को खड़ा किया गया था। पहले के स्टेशनों पर भी ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक रात 1 बजकर 5 मिनट पर अप लाइन को क्लीयर कर लिया गया, उसके बाद ट्रेनों का मैनुअल संचलन शुरू हो गया। डाउन लाइन को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर क्लीयर किया गया।
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
- कृषक एक्सप्रेस को चौरीचौरा में 2 घंटा 41 मिनट रोका गया। यह गाड़ी गोरखपुर में 4 घंटे 5 मिनट की देरी से सुबह 2:45 बजे गोरखपुर आई
- चौरीचौरा अप एक्सप्रेस को देवरिया से पहले के स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया। यह ट्रेन 3 घंटा 30 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची
- बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 3 घंटा 25 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची
- बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 3 घंटा 25 मिनट की देरी से गोरखपुर आई
- लालगढ़-डिब्राूगढ़, अवध-असम डाउन एक्सप्रेस को गोरखपुर में 3 घंटे रोका गया। यह ट्रेन 5 घंटे 58 मिनट की देरी से देवरिया सदर पहुंची
- गोरखपुर-वाराणसी सवारी गाड़ी 2 घंटा 15 मिनट की देरी से रवाना हुई।
- चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से गोरखपुर से रवाना हुई। यह ट्रेन चौरीचौरा रात 1 बजकर 48 मिनट पर पहुंची
- लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 2 घंटा 50 मिनट गोरखपुर में रुकी रही
- गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी 2 घंटा 40 मिनट की देरी से गोरखपुर से रवाना हुई