फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश के 28 हजार एटीएम योनो एप से होंगे लैस

देश के 28 हजार एटीएम योनो एप से होंगे लैस

Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे Published by: ajay Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
देश के 28 हजार एटीएम योनो एप से होंगे लैस
SBI YONO app
गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में देश में स्टेट बैंक के 60 हजार एटीएम हैं। इनमें से 28 हजार को योनो एप से लैस कर दिया गया है। जल्द ही 60 हजार कस्टमर प्वाइंट पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। यह सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद एसबीआई खाताधारक बिना कार्ड के ही एटीएम से कैश निकाल सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एटीएम से होने वाले तमाम तरह की फर्जीवाड़े खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को स्टेट बैंक के नए प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के बाद रजनीश ने कहा कि पिछले कुछ समय से एटीएम क्लोनिंग, स्कीमिंग के अलावा कई तरह के साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए स्टेट बैंक ने योनो एप लांच किया है। साथ ही सभी एटीएम को भी इससे लैस कर दिया गया है। अभी इसकी टेस्टिंग हो रही है। एक महीने में बिना कार्ड के एटीएम से रुपये निकालने की सुविधा आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने योनो एप के प्रति जागरुकता के लिए योनो के पोस्टर लगे 100 ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जोनल कार्यालय की 276 शाखाओं से 50 लाख खाताधारक जुडे़ हैं। 30 प्रतिशत मार्केट शेयर स्टेट बैंक का है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन परिसर में बने ई कार्नर का उद्घाटन करने के साथ ही कजाकपुर शाखा के नवीकृत भवन का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed