{"_id":"5bd8bcfbbdec22694f461131","slug":"201540930811-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे नहीं बताएं, मनचलों की नहीं होगी खैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे नहीं बताएं, मनचलों की नहीं होगी खैर
Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में दुर्गेश सिंह ने छात्राओं के मन की दुविधा भी दूर की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैपियरगंज। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के अंतर्गत गुरुवार को यूएस एकेडमी एंड इंस्टीट्यूट में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। शिक्षक की भूमिका में कैंपियरगंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को खुद ही आवाज उठानी होगी। ऐसा सिर्फ जागरूकता से ही संभव है।
उन्होंने कहा की चुप्पी से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है। पुलिस से डरने के बजाय बेझिझक शिकायत करें। वह हमेशा मदद को तैयार है। हेल्प लाइन नंबर 1090 पर फोन करें, जरूर मदद मिलेगी।
छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र देते हुए कहा कि सोशल मीडिया भी अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। पाठशाला में महिला पुलिसकर्मी चंद्रकला कन्नौजिया ने कहा कि फेसबुक और व्हाट्स एप पर फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
यूएस एकेडमी के निदेशक राजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में अपराजिता अभियान मील का पत्थर साबित होगा। पुलिस की पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। इससे विद्यार्थियों को सभ्य नागरिक बनाने में मदद मिलेगी। आखिर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाने के साथ ही संकल्प पत्र भरवाया गया।