{"_id":"5b80639b42c792466578bdd4","slug":"201535140763-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला से सोने की चेन लूटी
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोरखनाथ इलाके में सोने की चेन लूटी
बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला के साथ हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नकहा ओवरब्रिज के पास बाइक सवारों बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। वारदात तब हुई, जब महिला बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के घरों, दुकानों में लगे सीसी टीवी की फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
लच्छीपुर निवासी आदिल नजीर की पत्नी नूरजहां शुक्रवार की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थीं। उनके पति सऊदी अरब में रहते हैं। स्कूल से वह पैदल ही वह घर लौट रही थीं। अभी वह ओवरब्र्रिज के पास स्थित सावरकर नगर पहुंची थीं कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसके बगल में रुके। अभी वह कुछ समझ पातीं, तब तक पीछे बैठे युवक ने चेन लूट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, मगर तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी।