फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीएम का निर्देश, शहरवासियों के उठने से पहले उठ जाए कूड़ा

डीएम का निर्देश, शहरवासियों के उठने से पहले उठ जाए कूड़ा

Wed, 21 Mar 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम का निर्देश, शहरवासियों के उठने से पहले उठ जाए कूड़ा
अफसरों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बुधवार को नगर आयुक्त समेत निगम के अन्य अफसरों को बुलाकर शहर की सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। सड़कों और वार्ड में सफाई के लिए बनाई गई व्यवस्था को उन्होंने समझा। साथ ही निर्देश दिए कि लोगों के उठने से पहले शहर के भीतर से कूड़ा हटा दिया जाए। सड़कों, चौराहों की नियमित सफाई कराई जाए। वार्ड के सभी मोहल्लों में सफाई की समान व्यवस्था की जाए। नालियों से निकलने वाली गंदगी हर हाल में सफाई के समय ही उठा ली जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि वह खुद भी शहर की सफाई व्यवस्था जांचेंगे। सफाई को लेकर निगम के संबंधित अफसरों, कर्मचारियों को सक्रिय होने के साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाए। जिला परिषद के पास जर्जर हो चुके शौचालय का हवाला देते हुए उन्होंने ऐसे सभी शौचालयों को चिह्नित करने और उनकी जगह नए शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मूत्रालय के लिए मिले 1.25 करोड़ रुपये
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में 500 नए मूत्रालय बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 1.25 करोड़ रुपये भी मिल गए हैं। इसी तरह सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय के लिए 4.73 करोड़ रुपये अलग से मिले हैं। सर्वे का काम पूरा कराने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed