फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपचुनाव : सदर संसदीय सीट के लिए 17 नामांकन

उपचुनाव : सदर संसदीय सीट के लिए 17 नामांकन

Tue, 20 Feb 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव : सदर संसदीय सीट के लिए 17 नामांकन
नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला। - फोटो : Amar Ujala
सदर संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस सीट के लिए कुल 17 नामांकन हुए। आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला और कांग्रेस की डॉ. सुरहीता करीम समेत 16 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें समाजवादी पार्टी से प्रवीण कुमार निषाद और सर्वोदय भारतीय पार्टी के गिरीश नारायण पांडेय ने दोबारा पर्चा भरा। बुधवार की सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 22 को सुबह 10 से पांच बजे तक तथा 23 फरवरी को दोपहर तीन बजे बजे तक पर्चे वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आखिरी दिन सर्वाधिक पर्चे दाखिल होने से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला पूरे समय नामांकन कक्ष में मौजूद रहे तो सामान्य प्रेक्षक डॉ. माधबी खोड़े चवरे ने भी नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच से अधिक समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष में दाखिल होने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम के पति डॉ. विजाहत करीम के बीच एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और एसडीएम दिनेश के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि सख्ती के बाद डॉ. विजाहत करीम नामांकन स्थल से हट गए। समय समाप्त होने से पहले कमरे में छह प्रत्याशियों के और पहुंच जाने से शाम पांच बजे तक नामांकन का काम चलता रहा।
विज्ञापन


आखिरी दिन इन्होंने किया नामांकन
उपेंद्र शुक्ला-भाजपा
डॉ. सुरहीता करीम-कांग्रेस
राम नगीना साहनी- सपा
अवधेश कुमार निषाद-बहुजन मुक्ति पार्टी
पूनम विश्वकर्मा- राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी
जय प्रकाश गुप्ता- निर्दल
अच्छे लाल गुप्ता- निर्दल
विजय कुमार राय- निर्दल
नरेंद्र कुमार महंथा- निर्दल
अरुण कुमार उर्फ अरुण श्रीवास्तव- निर्दल
अशोक- निर्दल
मालती देवी - निर्दल
श्रवण निषाद- निर्दल
शैलेश कुमार- भारतीय राष्ट्रीय जनहित पार्टी

पहले हुए नामांकन
प्रवीण कुमार निषाद- समाजवादी पार्टी
गिरीश नारायण पांडेय- सर्वोदय भारत पार्टी
राधेश्याम सेहरा- निर्दल

प्रवीण के भाई, मां ने भी भरा पर्चा
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने नामांकन के आखिरी दिन जहां दोबारा पर्चा दाखिल किया वहीं उनकी मां मालती देवी और भाई श्रवण निषाद ने निर्दल के तौर पर पर्चा भरा। पत्रकारों से बातचीत में दोनों ने कहा कि चुनाव मैदान में कोई संबंधी नहीं होता। वे योगी के गढ़ में जीतेंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दोनों ने एहतियातन पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच में प्रवीण का पर्चा पास होते ही दोनों अपना नाम वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से नगीना का भी नामांकन
नामांकन के आखिरी दिन सपा के महासचिव नगीना साहनी ने भी पार्टी के नाम से पर्चा भरा। हालांकि पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने चुप्पी ही साधे रखी। सिर्फ इतना कहा कि उन्हें पार्टी से आश्वासन मिला है। नाम वापसी के आखिरी दिन स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed