फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर मोर्चे पर विफल है केंद्र और प्रदेश सरकार: डॉ. संजय सिंह

हर मोर्चे पर विफल है केंद्र और प्रदेश सरकार: डॉ. संजय सिंह

Wed, 04 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हर मोर्चे पर विफल है केंद्र और प्रदेश सरकार: डॉ. संजय सिंह

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों समेत आम लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारी के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे डॉ. सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे, उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतर सका। न तो कालाधन वापस आया और न ही लोगों के बैंक खाते में रकम ही आई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें अब आग लगाने लगी हैं। योगीराज में प्रदेश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। इलाहाबाद में बसपा नेता की हत्या इसका उदाहरण है। इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए मुकम्मल प्रयास नहीं किया जा रहा है। स्थिति पहले से ज्यादा खराब हुई है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव दमदार तरीके से लड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंदिरा के जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम की तिथि टली
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी वर्ष पर 25 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम छठ पूजा की वजह से टाल दिए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजय सिंह ने बताया कि अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि गोरखपुर में प्रदेश का सबसे बेहतर कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में डॉ. संजय सिंह ने इंदिरा गांधी की ओजस्विता, निर्णय क्षमता और आक्रामकता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए जितना काम किया, उसकी तुलना भी नहीं की जा सकती। अपने साहसिक कार्यों से उन्होंने इतिहास ही नहीं बनाया बल्कि बांग्लादेश बनाकर विश्व के भूगोल को बदल दिया। उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि लोकतंत्र व मानवीयता की रक्षा के लिए भारत हर प्रकार से सक्षम है। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, विनय पांडेय, सुरेंद्र यादव, कमल किशोर, मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक एवं मंडल प्रभारी ईश्वर चंद्र शुक्ल, अंबिका सिंह, डॉ. सुरहिता करीम, डॉ. विजाहत करीम, संजीव सिंह, द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मदन त्रिपाठी, अनवर हुसैन, अजय मिश्रा, देवरिया के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, महराजगंज के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राम विलास सिंह, बस्ती के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर व अंबेडकरनगर के अध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने किया। इससे पूर्व गोरखपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने डॉ. संजय सिंह का नौसड़ में स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed