{"_id":"5967b2c04f1c1b52758b47e0","slug":"201499968192-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष को बताऊंगा ‘अपनों’ का सच : शिवनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष को बताऊंगा ‘अपनों’ का सच : शिवनाथ
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा(संतकबीरनगर)। भाजपा ने नाथनगर ब्लॉक प्रमुख का पद हथियाने के लिए सत्ता का खुला दुरूपयोग किया। लोकतंत्र का गला घोंटकर भाजपा के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकी देकर जबरिया अविश्वास प्रस्ताव पास कराया। विपक्षियों के इशारे पर प्रशासन ने मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। ये बातें सपा नेता और अविश्वास प्रस्ताव के जरिए ब्लॉक प्रमुख पद से अपदस्थ शिवनाथ यादव ने गुरुवार को अपने आवास रेवटा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।
शिवनाथ विपक्षियों पर बरसने के साथ ही अपनी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं की कार्यशैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का तो इतिहास ही लोकतंत्र का गला घोंटने का रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने निजी स्वार्थ साधने के लिए विपक्षियों से आंतरिक गठजोड़ करके सिर्फ उन्हें ही नहीं पार्टी को भी कमजोर करने का काम किया है। ऐसा करने वाले पार्टी नेताओं का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली से वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ जिम्मेदार नेताओं ने उनसे पद बचाने के लिए सौदेबाजी करने का भी प्रयास किया था। उन्होंने दावा किया कि अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयास किया है। पारिवारिक दुख की घड़ी में विरोधियों के जख्म से अधिक दर्द अपनों द्वारा दिये जाने की बात करते हुए अपने साथ खडे़ सभी समर्थकों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।