{"_id":"596791b94f1c1b2e4b8b4568","slug":"201499959737-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल टैंकर पलटा, लूटपाट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल टैंकर पलटा, लूटपाट की कोशिश
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पाकिस्तान में तेल लूटने की कोशिश में हुई हृदयविदारक घटना के बाद भी लोगों की आंखें नहीं खुल रहीं। खोराबार के मोतीराम अड्डे के पास गुरुवार की सुबह डीजल भरा टैंकर क्या पलटा, यहां भी लोग तेल भरने पहुंच गए। कुछ तो इसमें सफल हो गए, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने तेल भरने के लिए जुटी भीड़ को खदेड़ दिया।
देवरिया, बैतालपुर डिपो से डीजल लेकर टैंकर बस्ती जा रहा था। चालक शाह मोहम्मद ने गाड़ी जैसे ही टैंकर मोतीराम अड्डा चौराहे से आगे बढ़ाया, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। चालक सहित दो लोगों को हल्की चोटें भी आईं। गाड़ी पलटने से डीजल का रिसाव देख कुछ लोग तेल लेने दौड़ पड़े। कुछ तो डिब्बे में भरकर ले भी गए। धीरे-धीरे मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसी बीच चालक ने टैंकर पलटने, लोगों के तेल भरकर ले जाने की सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर बाद खोराबार, झंगहा और चौरी चौरा थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। चालक के अनुसार करीब पांच सौ लीटर डीजल का नुकसान हुआ है।
इसके पूर्व पांच जुलाई की देर रात बेलीबार के मेहरौली में भी मुगलसराय से नेपाल जा रहा डीजल लदा टैंकर पलट गया था। वहां भी तेल भरने वालों की भीड़ जुट गई थी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भगाया था।