फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश में सांतवी रैंक हासिल करने वाले आनंदवर्द्धन का सम्मान

देश में सांतवी रैंक हासिल करने वाले आनंदवर्द्धन का सम्मान

Sat, 17 Jun 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
देश में सांतवी रैंक हासिल करने वाले आनंदवर्द्धन का सम्मान
आनंदवर्द्धन मल्ल को उनकी उपलब्धि पर सम्‍मानित किया गया। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद और ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल सेवा की परीक्षा में देश में सातवां स्थान हासिल करने वाले आनंदवर्द्धन मल्ल का डीवीएन पीजी कॉलेज में सम्मान किया गया। सीवान के पुनक गांव निवासी आनंदवर्द्धन के सम्मान समारोह में उनके पिता विष्णुदयाल मल्ल और मां कृष्ण देवी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


समरोह के मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि निरंतर संघर्ष और सकारात्मक सोच के साथ ही सफलता हासिल होती है, इसे इन्होंने कर दिखाया है। अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. राम अचल सिंह ने कहा कि आनंदवर्द्धन जैसे नौजवान के हाथ में भारतीय प्रशासनिक सेवा का भविष्य है। भारत को सम्मान दिलाने के लिए इन्हें प्रशासनिक क्षमता एवं संसाधन का समुचित उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री ई. पीके मल्ल ने कहा कि विकास की धारा बिना व्यवधान के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए एक ऊर्जावान एवं निष्ठावान ईमानदार प्रशासनिक टीम की जरूरत है। आनंदवर्द्धन जैसे युवाओं से ऐसी ही उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल कुमार, आईजी मोहित अग्रवाल, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, कॉलेज प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. आरपी त्रिपाठी, एस के अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, नंदू मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अरुणेश शाही, सीताराम जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed