फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two real sisters arrested with charas and smack

दो सगी बहनों के कारनामें से पुलिस भी हैरान, बड़ी मात्रा चरस और स्मैक बरामद

Fri, 22 Nov 2019 01:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters arrested with charas and smack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर इलाके के मीरपुर रोड से बृहस्पतिवार की दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो किलो चरस और 21 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। आरोपियों की पहचान मीरपुर निवासी हरिनाथ पांडेय की बेटी गोलू पांडेय और बस्ती के कोतवाली इलाके के धर्मेंद्र पांडेय की पत्नी ममता पांडेय के रूप में हुई है। दोनों बहनें हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह शाहपुर पुलिस ने मीरपुर रोड से दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अपनी मां सुषमा पांडेय उर्फ पंडिताइन के साथ मिलकर मादक पदार्थों की सप्लाई करती है। पंडिताइन पर राजघाट समेत अन्य थानों में एक दर्जन मुकदमे एनडीपीएस एक्ट का दर्ज हैं। राजघाट पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन

चरस रखने पर 10 साल की कैद, एक लाख का अर्थदंड

चरस रखने का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार सिंह ने महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम धनहा बैजौली निवासी अभियुक्त साहब अली और सीतापुर के थानगांव क्षेत्र के राजपुर गौढी निवासी अभियुक्त दिलीप यादव और उसकी पत्नी अफसाना उर्फ रूबी यादव को दस साल के कठोर कैद और एक-एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न अदा करने पर छह माह की सजा अलग से भुगतनी होगी। अभियुक्ताें के पास से 35 पैकेट चरस बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed