{"_id":"57dff1604f1c1ba665a828fa","slug":"2-ded-in-ensefelites","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से दस की मौत, 32 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से दस की मौत, 32 भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बीते 48 घंटे के भीतर दस और लोगों की मौत हो गई। वहीं 32 नए मरीज उपचार के लिए भर्ती किए गए हैं। जनवरी से अब तक 271 मरीजों की मौत इंसेफेलाइटिस से हो चुकी है।
पूर्वांचल के लिए महामारी बनी इस बीमारी से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जब मासूम अपनी जान न गंवाते हो। शासन से प्रशासन तक व्यवस्था के नाम पर कई फैसले लिए गए मगर मौतों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। मरने वालों में देवरिया, बनकटा के रंजीत (8), संतकबीरनगर की शिवांगी (11), संदीप (11), संजना (3), सिद्धार्थनगर की अल्पना (7), महरागंज, सिसवां की शीतल (3), कुशीनगर की प्रियंका (8), बिहार, चंपारण की शबनम (16), गोपालगंज की पल्लवी (6), , आजमगढ़, जीयनपुर के गोविंद (11) की मौत हो गई। जनवरी से अब तक 1073 मरीज आ चुके है। 123 मरीजों का उपचार अभी चल रहा है।

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि
गोरखपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक जिला अस्पताल के जेई लैब की जांच में 20 मरीजों में डेंगू की तस्दीक हो चुकी है। सेंवई बाजार बेलीपार के गुड्डू और मियां बाजार के सुजीत कुमार का सैंपल एलाइजा टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया है। दोनों का जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन