{"_id":"5c4374e1bdec224bc54a932b","slug":"191547924705-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिन, महाव नदी से तबाही पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिन, महाव नदी से तबाही पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिन, महाव नदी से तबाही पर हुई चर्चा
आपदा प्रबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्र प्रताप शाही ने जिला स्तरीय अधिकारियों से आपदा से बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि रोहिन व महाव नदी में बाढ़ के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान हुआ था। आपदा प्रबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से आपदा के दौरान किए गए बचाव कार्य के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने आपदा विशेषज्ञ की तरफ से पिछले माह में की गई कार्रवाई की बुकलेट भी अधिकारियों को दिखाई। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम से उन्होंने जिले में बाढ़ के समय लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तटबंध व बांध की मरम्मत के बारे में पूछताछ भी की। कहा कि बाढ़ के समय जहां भी दिक्कतें आई हैं, संबंधित अधिकारी वहां नजर बनाए रखें। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड से भी से जानकारी ली और बाढ़ व आपदा से बचाव के बारे में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा, जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सुग्रीव राम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।