फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मकरसंक्रांति कल, बुढ़वा मंगल 22 को

मकरसंक्रांति कल, बुढ़वा मंगल 22 को

Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मकरसंक्रांति कल, बुढ़वा मंगल 22 को
सीएम योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर। मकर संक्रांति के मौके पर 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से गुरु गोरखनाथ को भक्त खिचड़ी चढ़ाएंगे। गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बार 14 जनवरी की रात 2:13 बजे सूर्य नारायण धनु राशि से मकर राशि में पहुंचेंगे। इस लिए मकर संक्रांति का पुण्यकाल उदया तिथि में दूसरे दिन अर्थात् 15 जनवरी को मनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल 22 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मकर संक्रांति जगत पिता सूर्य की उपासना और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह देश के पर्वों में और परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन से सूर्य नारायण उत्तरायण में प्रवेश करते हैं, जो सनातन हिंदू धर्म संस्कृति में हर प्रकार के शुभ कार्यों को प्रारंभ करने के लिए पुण्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर अलग-अलग नाम और रूप में यह पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत में जहां इसे खिचड़ी महापर्व जाना जाता है, वहीं दक्षिण भारत में ‘पोंगल’ पंजाब में ‘लोहड़ी’, बंगाल में ‘तिलवा संक्रांति’ असम में ‘बिहु’ आदि नामों से इसे मनाने की परंपरा है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले परंपरागत मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के अलावा नगर निगम, रेलवे, लोक निर्माण विभाग की तरफ से व्यवस्था की गई है। गुरु गोरखनाथ का दर्शन हर श्रद्धालु कर सके, उसके लिए अनेक स्वयं सेवी संगठनों ने भी जिम्मेदारी संभाली है। मंदिर परिसर में नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed