फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सूरज ने ली बादलों की ओट, बढ़ी सिहरन

सूरज ने ली बादलों की ओट, बढ़ी सिहरन

Thu, 03 Jan 2019 12:16 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सूरज ने ली बादलों की ओट, बढ़ी सिहरन
ठंड को देखते हुए ये परिवार पूरी तैयारी के साथ बाहर निकला। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। नए साल के पहले दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। पूरे दिन सूर्य के बादलों की ओट में रहने और करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की वजह से सिहरन महसूस होती रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा के प्रभाव से अगले सप्ताह गोरखपुर के आसपास हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। बेहतर फसल के लिए जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास होना चाहिए। तापमान ज्यादा होने पर गेहूं की बालियां कम आती है और पत्तियां ज्यादा हो जाती हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में जनवरी में मौसम का औसत विवरण

औसत अधिकतम तापमान- 22.0 डिग्री
औसत न्यूनतम तापमान- 8.9 डिग्री
औसत वर्षा- 14.4 मिलीमीटर
औसत वर्षा दिन- 1-2 दिन
औसत कुुहरा दिन- 12 दिन
जनवरी में पिछले 118 वर्षों का न्यूनतम तापमान - 1 डिग्री सेंटीग्रेड (9 जनवरी 2013)
जनवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड (31 जनवरी 1937)
जनवरी में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 72.4 मिलीमीटर (26 जनवरी 1983)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed