फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूराने के साथ साथ नए पीएम आवासों को पूरा कराने की जददोजहद

पूराने के साथ साथ नए पीएम आवासों को पूरा कराने की जददोजहद

Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूराने के साथ साथ नए पीएम आवासों को पूरा कराने की जददोजहद
पीएम आवासों को पूरा कराने की कवायद
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद भी नहीं बने 739 आवास, नए 278 लाभार्थियों के खाते में गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुराने प्रधानमंत्री आवासों के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के भी आवासों के निर्माण का काम अब समय से पूरा कराने की कवायद तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व के वित्तीय वर्ष के जहां 739 लाभार्थियों के आवास अभी अधूरे हैं, वहीं चालूूूू वित्तीय वर्ष के 278 लाभार्थियों के खाते में गड़बड़ी के कारण रकम ही नहीं भेजी जा सकी है।
वर्ष 2016 -17 एवं 2017-18 में कुल 14646 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य था। जिसमें से 13964 आवास पूर्ण हो चुके हैं। मगर अब भी 739 आवासों के निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है। इन आवासों के निर्माण का काम पूरा कराने की कवायद भी प्रशासन की तरफ से तेज कर दी गई है। उधर, चालू वित्तीय वर्ष के 278 लाभार्थियों का सही विवरण ही नहीं मिल पा रहा है। इससे विभाग के लोग सकते में हैं। वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3561 लोगों को इसका लाभ दिलाने का लक्ष्य है। जिसमें से 3379 लोगों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 3208 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की रकम भी भेज दी गई है। इसमें भी 162 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 के शेष बचे 739 आवासों के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। नए लाभार्थियों में से 278 का सही ब्योरा नहीं मिल पाने के लिए उनके बैंक खाते में रकम नहीं भेजी जा सकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के प्रयास का ही नतीजा है कि पीएम आवास के मामले में पीछे रहने वाला जनपद महराजगंज अब प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed