फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सैलानियों को लुभाने के लिए पर्यटन का होगा विकास

सैलानियों को लुभाने के लिए पर्यटन का होगा विकास

Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सैलानियों को लुभाने के लिए पर्यटन का होगा विकास
सैलानियों को लुभाने को कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन

डीएम ने वन विभाग से तीन दिन के अंतर मांगी कार्ययोजना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सैलानियों को लुभाने के लिए वन विभाग की ओर से दर्जिनिया ताल को और अधिक विकसित करने की तैयारी है। बार्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत 35 लाख रुपये यहां विकास कार्य कराने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इससे दर्जिनिया ताल के पास पर्यटन सुविधाएं विकसित कराने की तैयारी की जा रही है।

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि डीएम ने पत्र भेजकर बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत वन विभाग की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तीन दिन के अंदर मांगी गई है। उन्होंने बताया कि दर्जिनिया ताल करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में है। जनवरी 2017 के बाद दर्जिनिया ताल के करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर वन विभाग करीब 11 लाख रुपये खर्च कर चुका है। इस रकम से तालाब के सुंदरीकरण, 10 टापू, वाकिंग ट्रैक, बैठने के लिए दो छायादार स्थल विकसित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दर्जिनिया में पर्यटन के लिए आने वाले लोगों की राय लेने के लिए मुख्य द्वार पर विभाग की ओर से एक रजिस्टर रखा गया है। इस रजिस्टर में पर्यटक पर्यटन के विकास के लिए अपना सुझाव दर्ज करते हैं। उन्होंने बताया कि बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत मिलने वाले धन से दर्जिनिया के दोनों ओर भव्य गेट बनाने, अंदर रोड को बेहतर करने रहने, रहने की सुविधा के अलावा पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed