{"_id":"5b54b4e04f1c1b27618b63f0","slug":"191532277984-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : बीटेक प्रथम वर्ष में पांचवें राउंड में 39 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : बीटेक प्रथम वर्ष में पांचवें राउंड में 39 सीटें आवंटित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रविवार को पांचवें राउंड में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर सूची भी घोषित कर दी गई है। कुल रिक्त 39 सीटों का आवंटन किया गया है। प्रतीक्षा सूची में 75 अभ्यर्थियों को रखा गया है।
चतुर्थ चरण में कागजातों के सत्यापन के बाद बीटेक की 27 सीटें रिक्त रह गई थी। पूर्व में चयनित एवं इच्छुक छात्रों के सीट अपग्रेडेशन के बाद पांचवें चरण में सीटों का आवंटन किया गया। इसी प्रकार बीटेक द्वितीय वर्ष लेटरल इंट्री में रिक्त दो सीटों के लिए भी अपग्रेडेशन के बाद सीटों का आवंटन किया गया। बीटेक द्वितीय वर्ष लेटरल इंट्री में छह अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
पीआरओ प्रो डीएस सिंह ने बताया कि एमबीए, एमसीए, एमटेक, पीएचडी (पूर्णकालीन एवं अंशकालीन) की समस्त सीटें फुल हो चुकी हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट का आवंटन किया गया है वे शुल्क जमाकर 24 जुलाई को सुबह 10 बजे आकर अपने समस्त प्रमाण पत्र का सत्यापन करा लें और शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट के साथ रिपोर्ट करें। रजिस्ट्रेशन के अगले दिन से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।