फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाइवे पर शव से गुजरे कई वाहन, क्षत विक्षत

हादसे में जान गई, शव रौंदते रहे वाहन

Tue, 23 Jan 2018 08:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 23 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर शव से गुजरे कई वाहन, क्षत विक्षत
accident - फोटो : graphic
सहजनवां में कालेसर-नौसड़ मार्ग पर स्थित बरहुआ पावर हाउस के पास सोमवार की रात हादसे में जान गंवाने वाले 40 वर्षीय एक युवक को गाड़ियां रौंदती चली गईं। कोहरे के चलते किसी की भी नजर उसपर नहीं पड़ी। दूसरे दिन सुबह जब लोगों ने मौके पर चमकती हुई एक बेल्ट देखी और पास गए तो पता चला कि युवक की लाश कई टुकड़ों में बंट चुकी थी। यहां तक कि पुलिस को भी उसके शरीर के टुकड़े एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सोमवार की रात घना कोहरा था। इसी दौरान कालेसर-नौसड़ मार्ग के बरहुआ पावर हाउस के पास एक युवक की हादसे में मौत हो गई, लेकिन इस रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों में से किसी की भी नजर युवक पर नहीं पड़ी बल्कि कई गाड़ियां उसके ऊपर से गुजर गई। इसके चलते शव क्षत-विक्षत हो गया। मंगलवार की भोर में इस मार्ग से जा रहे दो बाइक सवारों ने मौके पर चमकती बेल्ट देखी। वे जब पास गए तो उन्हें युवक की टुकड़ों में बंटी लाश दिखी।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने टुकड़े एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से भी ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed