{"_id":"59d53d5b4f1c1bd1538b5c51","slug":"191507147099-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट की नई इमारत के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट की नई इमारत के लिए सर्वे शुरू
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट की नई इमारत के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे कंपनी कलेक्ट्रेट का रक्बा, इमारतें, सड़कें, नाली और पार्किंग आदि को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। सप्ताह भर में लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके बाद नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
कलेक्ट्रेट की वर्तमान इमारतों की उम्र 100 साल से अधिक हो गई है। कलेक्ट्रेट का भवन 1904 में और अभिलेखागार का निर्माण 1905 में हुआ था। वर्ष 2000 में ही इसे जर्जर एवं निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। थोड़ी सी बारिश में पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव हो जाता है तो कई दफ्तरों के छत चूने लगते हैं। नई इमारत के निर्माण के लिए पिछले करीब डेढ़ दशक में आधा दर्जन डीएम शासन को प्रस्ताव भेज चुके हैं। लंबे समय बाद अब शासन ने प्रस्ताव के साथ ही 15 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किया है। इनमें से तीन करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। डीएम राजीव रौतेला का कहना है कि नए साल में कलेक्ट्रेट की इमारत तैयार हो जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में ही एसएसपी दफ्तर के अलावा चार एडीएम, चकबंदी, एएसडीएम, अभिलेखागार समेत करीब दर्जन भर दफ्तर हैं।