फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लेखपालों ने तहसील पर दिया धरना

लेखपालों ने तहसील पर दिया धरना

Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील पर दिया धरना
संतकबीरनगर। 2800 ग्रेड समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने तीनों तहसीलों पर धरना दिया। बाद में संबंधित तहसील के एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में धरना दे रहे लेखपालों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी ने कहा कि लेखपालों की छह मांगे हैं। इनमें लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक व पदनाम उपनिरीक्षक राजस्व किया जाना शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे ग्रेड पे दो हजार से बढ़ाकर 2800 किया जाने और एसीपी विसंगति को दूर करने की मांग की जा रही है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती समाप्त कर लेखपाल से पदोन्नति करने की मांग उठाई। लेखपालों के अनुरोध पर किसी भी जनपद में स्थानांतरण और लैपटॉप के साथ ही स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को फिर से धरना दिया जाएगा। इस दौरान हरिशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामचरन, अर्जुन यादव, राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर, मेनका, प्रिया मिश्र, वंदना, पूर्णिमा सिंह, सावित्री, रूचि श्रीवास्तव, अमित दुबे, लक्ष्मण प्रसाद, ममता त्रिपाठी, अतुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। इसची तरह से धनघटा तहसील में तहसील अध्यक्ष ध्रुवचंद चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील में तहसील अध्यक्ष शेषदत्त त्रिपाठी ने धरने की अगुवाई की। यहा पर सुधीर कुमा गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed