फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बदलेंगे डिग्री कॉलेजों के परीक्षा केंद्र

बदलेंगे डिग्री कॉलेजों के परीक्षा केंद्र

Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बदलेंगे डिग्री कॉलेजों के परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाओं में सामूहिक नकल रोकने के उद्देश्य से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कॉलेजों के केंद्रों को बदलने का फैसला किया है। इसके लिए सभी कॉलेजों से तैनात शिक्षक, क्लास रूम और सीटिंग अरेंजमेंट की जानकारी मांगी गई है। परीक्षा कक्ष में सीसी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।
शैक्षिक सत्र 2016-17 में गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के करीब 25 डिग्री कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। इस दौरान 60 छात्रों को पकड़ा गया था। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा केंद्र बदलने का फैसला किया। वार्षिक परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2018 तक कराई जाएंगी। इससे पहले ही परीक्षा केंद्र बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में शासन का स्पष्ट आदेश भी आ चुका है। यूनिवर्सिटी प्रशासन को अपने स्तर से केंद्र बदलने के निर्देश मिले हैं। शासन का स्पष्ट मत है कि परीक्षाएं नकल विहीन कराई जाएंगी। रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने डिग्री कॉलेजों से जो सूचना मांगी है, उसमें शिक्षकों के वेतन भुगतान, बैंक का नाम, खाते का विवरण, नाम, पता और आधार कार्ड नंबर शामिल है। इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्योरा भी तलब किया गया है। पूछा गया कि कितने छात्र-छात्राएं एक साथ परीक्षा दे सकते हैं। इस मामले को परीक्षा केंद्र में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


तीन जिलों में 300 कॉलेज
यूनिवर्सिटी से संबद्ध गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में करीब 300 डिग्री कॉलेज हैं। इन सबके परीक्षा केंद्र में बदलाव की रणनीति बनी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की मंशा है कि केंद्र आसपास बनाए जाएं ताकि छात्राओं को ज्यादा दूर न जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सेल्फ सेंटर की व्यवस्था
शैक्षिक सत्र 2016-17 की परीक्षा में सेल्फ सेंटर (जिस कॉलेज के छात्र, वहीं परीक्षा देने की व्यवस्था) बनाए गए थे। इस दौरान सामूहिक नकल की रिपोर्ट मिली थी। कई निजी डिग्री कॉलेजों में छापेमारी भी हुई। कुछ अनुदानित कॉलेजों में छात्रों को नकल करते पकड़ा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed