{"_id":"59cea05b4f1c1bc1538b5021","slug":"191506713691-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगार होगा पॉलीटेक्निक का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगार होगा पॉलीटेक्निक का दीक्षांत समारोह
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पॉलीटेक्निक में पहली बार दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। दो अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारी में जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थान जुटे हुए हैं। समारोह में सत्र 2016-2017 के टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं अन्य विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मार्कशीट दी जाएगी।
पॉलीटेक्निक प्रशासन ने चीफ गेस्ट के नाम तय कर अभिभावकों को निमंत्रण कार्ड भी भेज दिए हैं। विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस ही दीक्षांत समारोह की परिधान होगी। जिले में तीन सरकारी के साथ एक अनुदानित समेत सात प्राइवेट पॉलीटेक्निक हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक असुरन के प्रिंसिपल वीके राना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। सभी सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो चुके हैं। दोपहर 12 बजे से समारोह शुरू होगा। पॉलीटेक्निक में सुबह की और शाम की पाली में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को गोल्ड मेडल और दूसरा स्थान हासिल करने वालों को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राकेश सिंह बघेल होंगे। कॉलेज के पुरातन विद्यार्थियों को भी निमंत्रण कार्ड भेजे गए हैं।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के टॉपर्स
आफरीन फातिमा (टेक्सटाईल डिजाइन), आकांक्षा गौतम (कंप्यूटर साइंस), कुमारी रश्मि (इलेक्ट्रॉनिक्स), अर्चना प्रजापति (एमओएम), निधि दुबे (पीजीडीसीए), अंजलि पांडेय (आईटी)।
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक असुरन के मेधावी
इलेक्ट्रिकल ग्रेड में कौशल दुबे, प्रीति राय (गोल्ड), नीलकमल निषाद, मनसा विश्वकर्मा (सिल्वर) सिविल में अंजलि पांडेय, खुशबू (गोल्ड), अमन डालमिया, अनूप शर्मा (सिल्वर), मैकेनिकल प्रोडक्शन में रजत मिश्रा, राघवेंद्र (गोल्ड), ज्योति सिंह, विक्रांत नागवंशी (सिल्वर), मैकेनिकल आटो में शोएबा सगीर, राहुल मौर्य (गोल्ड), श्रुति जायसवाल, सतीश विश्वकर्मा (सिल्वर), प्लास्टिक एंड मॉल्ड टेक्नोलॉजी में प्रियेश कुमार (गोल्ड), अतुल श्रेष्ठ (सिल्वर), केमिकल में सूरज नायक, पूजा यादव (गोल्ड), सरोज साहनी, सोनू मौर्या (सिल्वर) पेंट में सच्चिदानंद बिंद (गोल्ड), लोकेश प्रजापति (सिल्वर)।