फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रत्याशियों को तय करने में असमंजस में पार्टियां

प्रत्याशियों को तय करने में असमंजस में पार्टियां

Sat, 16 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों को तय करने में असमंजस में पार्टियां

विज्ञापन
गोरखपुर। नवंबर में संभावित निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वार्डवार आरक्षण अभी तक स्पष्ट न होने से ये अपने पत्ते नहीं खोल रही हैं। हालांकि चुनाव को लेकर इन पार्टियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी पार्टियां निकाय चुनाव इस बार सिंबल पर ही लडेंगी, इसलिए दावेदारों से आवेदन लेने शुरू कर दिए गए हैं। वहीं नगर निगम की ओर से 18 सितंबर को वार्डवार आरक्षण की सूची तैयार कर शासन को भेजने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश पर्यवेक्षक की निगरानी में बनेगी रणनीति
प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में नगर निगम चुनाव की रणनीति बनेगी। फिलहाल प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं है, लेकिन प्रभारी और समन्वयक के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में स्थानीय निकाय की बैठक शुरू कर दी गई है। प्रभारी वार्ड से बाहर का होगा और समन्वयक उसी वार्ड से होगा। 16 से 18 सितंबर तक यह बैठक होगी।
विज्ञापन

- राहुल श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

राज्य सम्मेलन के बाद लिए जाएंगे आवेदन
निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को तय करने के लिए मेरी अध्यक्षता में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। 23 सितंबर को आयोजित राज्य सम्मेलन के बाद सभी दावेदारों से आवेदन मांगे जाएंगे। चयन कमेटी सभी दावेदारों को प्रत्याशी के तौर पर परखेगी। इसमें पार्टी के सक्रिय सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम के वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जिलाध्यक्ष जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रह्लाद यादव, जिलाध्यक्ष, सपा

चयन समिति करेगी प्रत्याशियों का चयन
निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशियों के चयन के लिए कमेटी बनाने वाली है। पितृपक्ष के बाद इसके बन जाने की उम्मीद है, फिर भी पार्टी स्तर पर संभावित प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वार्डवार आरक्षण तय हो जाने के बाद इसमें तेजी आएगी।

- डॉ. सैयद जमाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

दावेदार जमा कर रहे आवेदन
पार्टी पूरे दमखम से नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। काफी संख्या में दावेदारों ने आवेदन करने शुरू भी कर दिए हैं। प्रत्याशियों का चयन महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। वार्डवार आरक्षण घोषित हो जाने के बाद इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
- रामदेव पासवान, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed