{"_id":"59b7fd654f1c1bee7f8b6495","slug":"191505230181-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल के नौनिहालों के लिए काल बनी इंसेफेलाइटिस का कहर थम नहीं रहा। बीते 24 घंटे के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, इस बीच 18 नए मरीज भर्ती हुए।
बीमारी से दम तोड़ने वालों में गोरखपुर के शाहपुर निवासी कृष्णा (6), कुशीनगर के तुर्कपट्टी निवासी सन्नी (9) और महराजगंज के सोनौली निवासी रामशंकर (35) शामिल हैं। इसके साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हो चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान नए भर्ती मरीजों में गोरखपुर के छह, देवरिया के दो, कुशीनगर के छह, बिहार, सिद्धार्थनगर, महारजगंज और संतकबीरनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक बीआरडी में भर्ती इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या 997 पहुंच चुकी है। इस समय मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 129 मरीजों का इलाज चल रहा है।