फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीपीएस से होगी कूड़े की निगरानी

जीपीएस से होगी कूड़े की निगरानी

Mon, 11 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जीपीएस से होगी कूड़े की निगरानी

विज्ञापन
गोरखपुर। आपके घर के पास पड़ा कूड़ा अगर कई दिनों तक नहीं उठता है तो नगर निगम के अधिकारी गूगल मैप पर इसे देख सकते हैं। गाड़ियों पर लगाए जा रहे जीपीएस के जरिए इसकी जानकारी संभव हो सकेगी। इसके अलावा शहर के लोग भी सॉलिड वेस्ट एप के जरिए इसकी शिकायत फोटो सहित निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

कूड़ा शहर की सबसे बड़ी समस्या है। सफाई कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों की मिलीभगत ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। इन सभी की मिलीभगत से गाड़ियां अपने गंतव्य के लिए निकलती तो हैं, लेकिन पहुंचती नहीं हैं, लेकिन इस मद में डीजल और पेट्रोल की राशि की बंदरबांट हो जाती है। इस पर रोक लगाने के लिए नगर निगम सभी कूड़ा गाड़ियों पर जीपीएस लगाने जा रहा है। इसके अलावा सभी कूड़ा पड़ाव केंद्र को भी जीपीएस से जोड़ा जाएगा। इस केंद्र को प्वाइंट के रूप में निर्धारित करते हुए पहले गाड़ियों से फिर गूगल मैप से जोड़ दिया जाएगा। इस सिस्टम के लगने के बाद नगर निगम के स्टोर से निकलने वाली गाड़ियों के कूड़ा पड़ाव केंद्र जाने, वहां से कूड़ा उठाने और फिर निर्धारित स्थल पर कूड़ा डंप करने तक की जानकारी नगर निगम के कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। कूड़ा उठाने संबंधी जानकारी भी जीपीएस से हासिल होती रहेगी। अगर कूड़ा नहीं उठता है तो इसकी जानकारी भी नगर कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा नगर निगम की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एप भी लांच किया जा रहा है। एंड्रायड मोबाइल पर इसे डाउनलोड कर क्षेत्र से न उठने वाले कूड़े की फोटो नगर निगम तक पहुंचाई जा सकती है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed