{"_id":"59ac467e4f1c1b09278b4ea6","slug":"191504462462-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर आठ साल का बच्चा उठाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर आठ साल का बच्चा उठाने का आरोप
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार की देर रात घर में सो रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को उठा ले जाने का मामला सामने आया है। कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा गांव की एक महिला ने इस मामले में तहरीर सौंपकर अपने बेटे को वापस दिलाने की मांग की है।
अहिरौली राजा निवासी गांव निवासी राबिया खातून ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में हरियाणा प्रांत के रोहतक जिले के वेरी थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार उर्फ राशिद से हुई थी। राबिया ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर चार वर्ष पूर्व अपने मायके अहिरौली राजा में अपने दो बेटों सुहेब (7) व रहनुमा ( 5) के साथ आकर रहने लगी। राबिया ने बताया है कि दीवानी न्यायालय और जिला न्यायालय में पति राकेश कुमार उर्फ राशिद के खिलाफ भरण-पोषण का मुकदमा विचाराधीन है, लेकिन इन लोगों की तरफ से राबिया के दोनों बच्चों को यहां से उठा ले जाने के लिए कोशिश की जाती रही है।
राबिया का आरोप है कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक सफेद रंग के लग्जरी वाहन पर सवार चार लोग घर पर आए और तमंचे के बल पर उनके बेटे सुहेब को सोते वक्त उठा ले गए। उन्होंने बेटे को ले जाते समय अपने पति व ससुर को पहचानने का दावा किया है। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि मामला मां-पिता के बीच विवाद का है। मां की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है।