फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छोटे साले को ईंट से कूच कर मार डाला

छोटे साले को ईंट से कूच कर मार डाला

Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
छोटे साले को ईंट से कूच कर मार डाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चमरसन गांव में रविवार रात मामूली विवाद में बहनोई ने छोटे साले की ईंट से कूच कर हत्या कर दी और बड़े साले को छत से नीचे धकेल दिया। घायल का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बहनोई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार, पखुआपार गांव निवासी पवन कुमार पुत्र ब्रह्मदेव की चमरसन में लक्ष्मी के घर ससुराल है। पांच दिन पहले पवन कुमार ससुराल गए थे। रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब छत पर सोते समय पवन की किसी बात को लेकर बड़े साले उमाशंकर(34) से झड़प हो गई। यह देखकर उमाशंकर का छोटा भाई विजय शंकर (30) बीच बचाव को पहुंचा। इसी बीच पवन ने उमाशंकर को छत से धकेल दिया और छोटे साले विजय शंकर के मुंह और सिर को ईंट से कूच कर जख्मी कर दिया। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में विजय शंकर की मौत हो गई। वहीं उमाशंकर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजन सोमवार को शव लेकर गांव पहुंचे तो भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चमरसन गांव निवासी किरन देवी का आरोप था कि उसके रिश्तेदार पवन कुमार ने खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। रात में पवन कुमार लघु शंका के बहाने उसके जेठ उमाशंकर को बुलाया और छत से नीचे धकेल दिया और उनके पति विजय शंकर के मुंह और सिर पर्र इंट से प्रहार कर मार डाला। कोतवाल बीरेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किरन देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी बहनोई पवन कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पवन कुमार की तबियत कुछ खराब चल रही थी। उसकी झाड़ फूंक कराने के लिए ससुुुराल के लोगों ने उसे चमरसन बुलाया थे। झाड़- फूंक के लिए ले जाने की कोशिश में यह घटना हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed