फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रनवे पर चढ़ा पानी, फ्लाइटें रदद

रनवे पर चढ़ा पानी, फ्लाइटें रदद

Tue, 15 Aug 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
रनवे पर चढ़ा पानी, फ्लाइटें रदद

विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार की रात हुई भारी बारिश के चलते रनवे पर पानी भर जाने से सोमवार को दिल्ली और कोलकाता की सभी तीनों उड़ानें रद्द कर दी गई। एयरफोर्स कर्मी पानी हटाने के काम में जुटे हैं। मंगलवार की सुबह तक अगर पानी हटाने में कामयाबी मिल गई तो उड़ानें तयशुदा समय से होंगी।

गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना स्पाइस जेट की एक-एक फ्लाइट कोलकाता और दिल्ली तथा एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरती हैं, मगर रविवार की रात से हुई भारी बारिश के चलते रनवे और आसपास पानी भर गया। भारतीय वायुसेना के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हालात को देखते हुए दोनों विमान कंपनियों को उड़ानें रद्द करने का आदेश दिया था। बारिश के चलते ऑपरेशन कामयाब न हो पाता देख दोनों कंपनियों ने सुबह सात बजे तीनों सेवाएं रद्द कर दीं। अचानक सभी फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। पहले से टिकट बुक करा चुके कुछ यात्री समय से सूचना न मिलने के कारण एयरपोर्ट तक पहुंच गए। वहां से उन्हें निराश लौटना पड़ा। सूत्रों की मानें तो सोमवार की रात पानी हटाने के लिए राहत कार्य तेज कर दिया गया। अगर मंगलवार को रनवे से पानी हट गया तो उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed