फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मे डिकल कालेज से एयरपोर्ट तक रहा नेताओं का जमावड़ा

मे डिकल कालेज से एयरपोर्ट तक रहा नेताओं का जमावड़ा

Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मे डिकल कालेज से एयरपोर्ट तक रहा नेताओं का जमावड़ा

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए रविवार को मंडल के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच सीएम ने कुछ ही लोगों से मुलाकात की। योगी के सख्त तेवर देखकर कई विधायक और संगठन के लोग दूर से ही दुआ सलाम कर के निकल गए।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आने की सूचना के बाद भाजपा के सांसद कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान, विधायक शीतल पांडेय, संगीता यादव, विपिन सिंह, अमन मणि सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसके बाद डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मेहदावल के विधायक राकेश बघेल , खड्डा के जटांशकर भी पहुंच गए। बच्चों के वार्ड के पास चिकित्सक के कक्ष में बैठे सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच भाजपा के संगठन के नेता भी वहां पहुंच गए। जिसमें जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी, उपेंद्र शुक्ला , डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, हियुवा के पी के मल्ल, रामभुआल कुशवाहा, सहित कई अन्य नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इंसेफलाइटिस वार्ड के हाल में पहुंचे तो कुछ नेता उनके साथ चलने लगे लेकिन उन्हें स्पष्ट मना कर दिया गया। वार्ड में प्रवेश करने लगे तो मीडिया का हुजूम अंदर जाने लगा, इंफेक्शन का वास्ता देकर वहां पर मौजूद पुलिसवालों ने रोकना चाहा तो इस कदर धक्का मुक्की हुई कि वार्ड के फाटक में लगे शीशे टूट कर बिखर गए। निरीक्षण के बाद सीएम वहां से वह सीधे आडिटोरियम में पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करने के बाद एयरपोर्ट चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed