{"_id":"597cb3044f1c1be51b8b469c","slug":"191501344516-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का पुलिस से झड़प, धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का पुलिस से झड़प, धक्का मुक्की
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों की पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की
- खजनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दे रहे थे धरना
- झड़प के बाद गोला मार्ग जाम किया, पुलिस ने खदेड़ा
- डीएम ने दौराकर शिक्षामित्रों को उग्र न होने की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद से ही आंदोलित शिक्षामित्रों ने चौथे दिन शनिवार को ब्लॉकों के बीआरसी पर धरना दिया। खजनी केंद्र पर धरने पर बैठे शिक्षामित्रों को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हटाने की कोशिश की तो वह उग्र हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे। नाराज शिक्षामित्र खजनी-गोला मार्ग पर बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। बाद में समझा-बुझाकर उन्हें हटाया गया। उधर, सुबह से ही डीएम राजीव रौतेला निरीक्षण करते रहे। शिक्षामित्रों को उन्होंने उग्र न होने की नसीहत भी दी।
जंगल कौड़िया बीआरसी पर धरना दे रहे शिक्षामित्रों को समझाने के लिए डीएम पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्रों से कहा कि सरकार उनके मामले पर विचार कर रही है और जल्द ही फैसला आएगा। कानून हाथ में न लें। इसके बाद 12:30 बजे शिक्षामित्र ने धरना समाप्त कर चले गए। गगहा बीआरसी पर करीब 300 शिक्षामित्र सुबह 9 बजे ही पहुंचकर धरने पर बैठ गए। दो बजे धरनास्थल पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद इन्होंने धरना समाप्त किया। कौड़ीराम बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने पहले मृत साथियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की और फिर काली पट्टी बांधकर धरना दिया। खजनी बीआरसी पर धरना के दौरान ही विवाद हो गया। बाद में एसडीएम के समझाने पर वे हटे।