{"_id":"5967b46b4f1c1b50668b4670","slug":"191499968619-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बड़ी बहन के घर रह रही 15 वर्षीया लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद माता-पिता ने अपने दामाद पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में तहरीर दी है। दामाद पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। बड़ी बहन जब घर में नहीं थी तब उसके पति ने इस किशोरी के साथ संबंध बना लिया। बड़ी बहन लौटकर आई तो लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के अनुसार पहले लोकलॉज और बाद में जाने से मारने की धमकी देकर उसके दामाद ने बेटी को चुप करा दिया था। परंतु जब वह गर्भवती हो गई तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। पिता ने दामाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने व पीड़िता को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में रामकोला के एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।