फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त हाईकोर्ट में तलब

डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त हाईकोर्ट में तलब

Fri, 07 Jul 2017 08:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त हाईकोर्ट में तलब

विज्ञापन
गोरखपुर। स्लाटर हाउस का वैकल्पिक इंतजाम नहीं करने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त, डीएम और एसएसपी को तलब किया है। 11 जुलाई को तीनों अधिकारियों को हाईकोर्ट में उपस्थित होकर इस मसले पर अपना पक्ष रखना है।

बिना अनुमति के चल रहे स्लाटर को बंद करने के बाद दिलशाद और अन्य ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नगर निगम को स्लाटर हाउस के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। इसके बाद भी नगर निगम कोई स्थान उपलब्ध नहीं करा सका था। शुक्रवार को पेशी के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने स्लाटर हाउस की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जमीन उपलब्ध नहीं होने संबंधी जानकारी दी और बताया कि जमीन की तलाश के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें उनके अलावा डीएम और एसएसपी भी शामिल हैं। वादी के वकील एमजे अख्तर ने बताया कि जमीन उपलब्ध न करा पाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है और इसके लिए कमेटी के सभी सदस्यों को जिम्मेदार मानते हुए 11 जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed