{"_id":"594144904f1c1b1b0b8b4925","slug":"191497449616-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज/ खजनी। जिले में अलग-अलग हादसों में अज्ञात वाहन से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। पहला हादसा बड़हलगंज में कपरवार घाट के पास मंगलवार देररात हुआ था और दूसरा खजनी से थाने से लगभग दो सौ मीटर दूर हुआ था।
बड़हलगंज में धोबौली के डूडी गांव निवासी सदानंद शर्मा (36) की ससुराल देवरिया जनपद में मदनपुर के समोगर गांव में है। वह बड़हलगंज के पास सांऊखोर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाता था। मंगलवार को देर रात दुकान बंद कर सदानंद बाइक से ससुराल के लिए निकला था। रास्ते में बड़हलगंज-बरहज मार्ग पर कपरवार घाट के पास वह हादसे का शिकार हो गया। यह पता नहीं चल सका कि दुघर्टना कैसे हुई। कुछ देर बाद मौके पर राहगीर पहुंचे तो उन्होंने सदानंद को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। सदानंद को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई। वहीं दूसरे हादसा खजनी थाने से लगभग दो सौ मीटर दूर माल्हनपार रोड पर हुआ।
दुर्घटना में बाइक चालक सुनील कुमार (32)निवासी कोनी खुर्द बेल्दारी टोला थाना बॉंसगांव की मौके पर ही गई थी। जबकि बाइक पर पीछे बैठे चाचा कमलेश गंभीर रूप से जख्मी हैं। सुनील अपनी नई बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने गोरखपुर जा रहा था। राहगीरों के घायलों को अस्पताल पहुंचाने केे काफी देर बाद खजनी पुलिस पीएचसी पहुंची। अस्पताल में एमओवाईसी और फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में डॉक्टरों ने डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने घायलों कोे देखा। डॉक्टर ने देखते ही सुनील को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के मुताबिक खजनी से माल्हनपार जा रहे चार पहिया अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मारी थी। अनहोनी की घटना से सुनील के घर कोहराम मचा है।