फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बारिश ने बिगाड़ी बिजली

बारिश ने बिगाड़ी बिजली

Wed, 14 Jun 2017 02:32 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ी बिजली

विज्ञापन
गोरखपुर।
आंधी-बारिश ने मंगलवार को फिर बिजली महकमे और शहरियों को झटका दे दिया। बिजली महकमे को जहां आंधी-बारिश ने लाखों रुपये की आर्थिक चोट दी, वहीं बत्ती गुल कर शहरियों को गर्मी और उमस झेलने को मजबूर कर दिया। आंधी-बारिश से करीब दर्जन भर इलाकों में फॉल्ट आए। इससे कहीं शाम तक तो कहीं देर रात तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश के चलते एफसीआई सबस्टेशन के पानी विभिन्न फीडरों के पैनल तक पहुंच गया। सबस्टेशन में जलभराव देख एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को परेशानी झेलनी पड़ी। एहतियातन उपकेंद्र की बिजली काटकर उन्होंने उपकेंद्र में भरा पानी किसी तरह से सुखाया। सहारा इस्टेट के विभिन्न मोहल्लों को शाम तक बिना बिजली के रहना पड़ा। यहां की बिजली मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन स्टेशन से सहारा इस्टेट आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बंद हुई थी। गोकुल अतिथि भवन के पास 11 केवी लाइन का तार टूटने से करीब 2000 की आबादी को सांसत झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर लकी ढाबे के पास भी 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे करीब 500 उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। विकासनगर उपकेंद्र की बत्ती नकहा क्रॉसिंग के पास 33 केवी लाइन का पोल गिरने से ठप हो गई। इससे करीब 20000 उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। राजेंद्रनगर पश्चिमी में 11 केवी लाइन का तार टूटने से लगभग 8000 उपभोक्ता परेशान हुए। बिछिया में एलटी तार गिरने से 500 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। सूरजकुंड में पोल गिरने से रात साढ़े नौ बजे तक सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन


पूरे शहर में बारिश के दौरान गुल रही बत्ती
आंधी-बारिश से एहतियातन पूरे शहर की बिजली काट दी गई थी। बारिश एक बार थमी तो सप्लाई चालू हुई। लेकिन थोड़ी देर में फिर तेज बारिश होने लगी तो बिजली फिर काट दी गई। इससे शहर के विभिन्न उपकेंद्रों पर ढाई से तीन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा लोकल फॉल्ट से विभिन्न इलाकों में कई घंटे लोग बिजली के लिए तरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed