फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिलांग, चेरापूंजी, गुवाहाटी का हवाई भ्रमण कराएगा आईआरसीटीसी

शिलांग, चेरापूंजी, गुवाहाटी का हवाई भ्रमण कराएगा आईआरसीटीसी

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिलांग, चेरापूंजी, गुवाहाटी का हवाई भ्रमण कराएगा आईआरसीटीसी
गोरखपुर। आईआरसीटीसी यात्रियों को शिलांग, चेरापूंजी, काजीरंगा एवं गुवाहाटी की हवाई सैर कराएगा। इस दौरान कामाख्या देवी का दर्शन करने का भी मौका मिलेगा और डॉन वास्को म्यूजियम भी देख सकेंगे। छह दिनों की यात्रा 17 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन


यात्रा पैकेज में लखनऊ से गुवाहाटी वाया कोलकाता से हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई है। तीन सितारा होटल में ठहरने को मिलेगा। नाश्ता एवं भोजन भी पैकेज में ही है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज के रूप में 34,360 रुपये प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 32,600 रुपये देना होगा। बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगी। यात्रा में एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के रूप में चयनित मावल्यन्नांग का भ्रमण करने को भी मिलेगा। यात्रा के लिए बुकिंग गोरखपुर से भी की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग www.irctctourism.com पर भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed