{"_id":"5c5f31aabdec224bc54aa3e4","slug":"181549742506-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... नमस्ते इंडिया, यू आर ग्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... नमस्ते इंडिया, यू आर ग्रेट
Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में हिस्सा लेने पहुंची इंडिया ए और फ्रांस ए की टीम देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंची। बाबा गोरखनाथ से आशीर्वाद लिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए फ्रांस ए और इंडिया ए की टीम शनिवार को शहर पहुंच गई। होटल शिवाय में हॉकी संघ और स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने दोनों ही टीमों का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मेहमान फ्रांस के खिलाड़ियों ने भी नमस्तेे... नमस्ते... नमस्ते इंडिया, यू आर ग्रेट बोलकर अभिवादन स्वीकार किया।
दोपहर 3:15 शहर में पहुंचीं खिलाड़ियों की एक झलक पाने को खेलप्रेमी जुट गए। होटल में सेल्फी और ग्रुप फोटो का भी दौर चला। टीम के स्वागत के लिए खेल निदेशक आरपी सिंह, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद, सलाहकार कमांडर आरके श्रीवास्तव, यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, कॉलेज प्राचार्य एके पांडेय, उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, हॉकी कोच शालिनी विश्वकर्मा, रीवा शाही, पूनम सिंह, आदित्य सिंह, बृजेश राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

नहीं हुई प्रैक्टिस
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक दोनों ही टीमों के शहर में आने का समय डेढ़ बजे निर्धारित किया गया था। इसके बाद खिलाड़ियों को दो घंटे विश्राम के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रैक्टिस के लिए जाना था। मगर दोनों ही टीमें तीन बजे बाद पहुुंची। देरी की वजह से टीम प्रैक्टिस के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं जा सकी।
विज्ञापन