{"_id":"5c2bb855bdec22570c2f1fd5","slug":"181546369109-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4500 बच्चों को निशुल्क दिखाई जाएंगी बाल फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4500 बच्चों को निशुल्क दिखाई जाएंगी बाल फिल्में
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
cinema hall
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के दौरान परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 4500 छात्र-छात्राओं को बाल फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी। इसमें उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने कभी सिनेमा हॉल नहीं देखा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर के तीन सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स की बुकिंग कर ली गई है। शो सुबह दस से दोपहर 12:30 तक के होंगे।
कक्षा एक से आठ तक के इन बच्चों को विद्यालय से सिनेमा हॉल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के साथ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय से 1500-1500 बच्चों को चयन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि बाल फिल्म दिखाने के लिए बच्चों की ब्लॉकवार सूची तैयार कर ली गई है। महोत्सव के तीनों दिन बच्चों को फिल्में दिखाई जाएंगी।