फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जलजमाव की समस्या से परेशान गांव वालों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव की समस्या से परेशान गांव वालों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या से परेशान गांव वालों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या से परेशान गांव वालों ने किया प्रदर्शन
सड़क, नाली, बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर विकास खंड के बासपार बैजौली गांव के टोला भुनलापुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप था कि कई शिकायत के बाद भी गांव में सड़क, नाली, बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। गांव के दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव में जाने वाली क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग से से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बीते दिनों बरसात के दौरान ग्रामीणों ने सड़क में धान की रोपाई कर सड़क निर्माण कराने की मांग की। इस पर एडीओ पंचायत, बीडीओ आदि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर सड़क, नाली, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इस बीच 10 दिन हो गए और अब तक न तो सड़क बनी और न ही बिजली व नाली की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। उन्होंने कहा कि जब बारिश होती है तो सड़क पर जल भराव हो जाता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इस मौके पर प्रमिला देवी, रमावती देवी, पानमति, मैना, सावित्री, दिपेश शर्मा, इसरावती, मनोज शर्मा, निजला, सावित्री, गोलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed